Wed. Mar 11th, 2026

घमंडी व जनता विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार हैं जनता -मुखिया संगम बाबा

Share this News

घमंडी व जनता विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार हैं जनता  मुखिया संगम बाबा

नवनीत कुमार मिश्रा

पानापुर सारण क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। स्वास्थ्य के नाम पर बड़े-बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तो है लेकिन बेहतर इलाज के लिए लोगों को क्षेत्र से बाहर जाना पड़ता है। यह बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर के वैरागी भूमि, मुरलीमठ, पिपरा सिंगाही, बेलौर, चिमनपुरा, मालिकाना, बिजौली, मेथौरा, पकड़ी नरोत्तम, सहवाजपुर, समेत आधा दर्जन से अधिक टोलों व गावों में जनसंवाद के दौरान कहीं। वहीं जनसम्पर्क के दौरान लोगो ने कहा की इतना विपदा हमलोग पर आया था लेकिन हमारे वर्तमान प्रतिनिधि लोगों का ख़बर लेने तक नहीं आये। वहीं लोगों ने बताया कि इस बार हमलोग घमंडी व जनता विरोधी प्रतिनिधि व सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। मौक़े पर बिजेंद्र पेंटर, अंकित गिरी, मुन्ना गिरी, मुकेश यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, विकाश यादव, मनोज सिंह, राकेश यादव, विजय गिरी, सतेंद्र गिरी, साहेब गिरी, जवाहिर गिरी, राजेश गिरी, मुकुल यादव, आशुतोष यादव, अमोद यादव, सोनू यादव, जनार्दन सिंह, अनिल ठाकुर, रमेश ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें।

Latest News