Fri. Apr 19th, 2024

सूत्र:- उपेंद्र कुशवाहा हो सकते हैं जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share this News

डेस्क रिपोर्ट:- आनन्द वर्मा 

उपेंद्र कुशवाहा का कद जनता दल यू में बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है। 

नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी में और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। दरअसल मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटा से आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद लगातार JDU के अंदरखाने ये खबरें आ रही हैं कि सिंह की जगह उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।