Thu. Apr 25th, 2024

आदर्श उच्च विद्यालय कोहड़ा के प्रांगण में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार शर्मा ने किया झंडातोलन

Share this News

छपरा- माँझी प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय कोहड़ा के प्रांगण में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार शर्मा ने झंडातोलन किया।उसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि संविधान द्वारा हम भारत के नागरिकों को बहुत सारे अधिकार प्रदान किये गए है परंतु इसके साथ ही हमारे लिए कुछ कर्तब्य भी निर्धारित किए गए है। हम सभी संबिधान प्रदत्त अधिकारों की चर्चा तो करते है लेकिन उसी संबिधान में बर्नित अपने कर्तव्यो को भूल जाते है जो हमारे समाज के साथ साथ देश के विकास के लिए भी बाधक है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह,बालकेश्वर मिश्रा, रंजीत कुमार,दिनेश राम,योगेंद्र माँझी,राजेश कुमार,बबलू शर्मा,शबनम आरा,सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के छात्र और छात्राओं के द्वारा किया गया,सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चे को प्रधानाध्यापक के द्वारा सम्मानित किया गाया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक संजय कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। मंच संचालन और समापन कार्यक्रम शिक्षक नेता प्रकाश कुमार झुन्नू के द्वारा किया गया।