Fri. Mar 29th, 2024

भारतीय सबलोग पार्टी का लोक जनशक्ति पार्टी में हुआ विलय

Share this News

भारतीय सबलोग पार्टी का लोक जनशक्ति पार्टी में हुआ विलय

BBJ-NEWS

पटना : भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और सभी कार्यकारिणी के सदस्यों की अहम‌ बैठक की जिसमें सर्वसम्मति से बिहार को देश भर में अग़िम पंक्ति में लाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‌चिराग पासवान सांसद के साथ जुड़ने का निरणय लिया। डॉ. कुमार ने कहा कि चिराग पासवान ही वो राष्ट्रीय नेता हैं जो बिहार को आगे ले जा सकते हैं। उसी समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से बात कर विलय के लिए समय तय किया। कुर्जी महम्मदपुर , पटना में कोविड को ध्यान में रखते हुए एक समारोह कर भारतीय सबलोग पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सांसद के नेतृत्व में आस्था रखते हुए पार्टी को विलय करने की घोषणा की।

इसके अलावा यदि आप इससे संबंधित अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो इस फ्री फार्म www.theadmissionlinks.com  को अभी भरकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपने सम्बोधन में चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 75 वर्षोंं मे बिहार विकास के मामले में पिछले पायदान पर खड़ी है जबकि और राज्य बहुत आगे निकल गए। मेरी सरकार बनी तो मै‌ बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए काम कर देश में पहला‌ स्थान दिलाने का काम करुणा। आगे श्री पासवान ने कहा कि मेरी सरकार बनी तो राज्य में आर्थिक आधार पर आरक्षण ‌दूँगा।

डॉ अरुण कुमार ने कहा कि श्री चिराग पासवान की सोच नया बिहार बनाने के साथ के मै खड़ा हुं । जब तक चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे तब तक मैं चैन से नहीं बैठेंगे। भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में ‌राज्य की जनता माननीय चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। वक्ताओं में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजु तिवारी, अलम्सतजी, विज्ञान स्वरुप, शशी‌ कुमार सिंह, मनोज भारद्वाज शशीकान्त, संजय कुमार, श्याम किशोर सिंह, राजेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार छपरिया, प्रविण कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रिस कुमार, प्रिस कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह प्रमुख लोगों ने विचार व्यक्त किए।