Sun. Sep 28th, 2025

मशरक दक्षिणी मंडल के प्रखंड अध्यक्ष बने बीरबल प्रसाद कुशवाहा

Share this News

मशरक दक्षिणी मंडल के प्रखंड अध्यक्ष बने बीरबल प्रसाद कुशवाहा

बी.बी.एन-डेस्क

मसरख प्रखंड के मंडल दक्षिणी के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संयोजक बीरबल प्रसाद कुशवाहा को बनाया गया।पिछले विधानसभा चुनाव में दक्षिण मंडल अध्यक्ष जमादार राय ने पार्टीयों की नियमों के विरुद्ध जाकर पार्टी के विरोध में कार्य किया जिसको देखते हुए पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता बीरबल प्रसाद को दक्षिणी मंडल का अध्यक्ष पद से सुशोभित

किया गया।उनको मसरख मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उन्हें फोन पर बधाई दी । मौके पर बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बबलू मिश्रा, जिला किसान मंत्री तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि रंजन सिंह मंटू, कृष्णा तिवारी, सत्रोहन सिंह, व्यास जी, स्वामीनाथ गिरी ,पूर्व मुखिया मुसाफिर सिंह, पूर्व युवा अध्यक्ष संजय तिवारी आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।