Wed. Mar 11th, 2026

मशरक के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत,शव पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम

Share this News

मशरक के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत,शव पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम

बी.बी.एन-डेस्क

मशरक (सारण) मशरक थाना क्षेत्र के चाँदबारवा गाँव भूलन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शिबू कुमार की तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग स्टेट हाईवे- 73पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक से ठोकर लगने से इलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में मौत हो गई।मामला है कि मृत युवक एक बाइक पर सवार होकर अपनी चचेरी बहन सलोनी और स्वीटी को इंटर की अंतिम परीक्षा दिलवाकर शाम में अपने घर लौट रहा था। इसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने रामबाग में बाइक में ठोकर मार दिया। घायल युवक को उपचार के लिए तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। वही पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत शनिवार की सुबह हो गई।मृत युवक के पिता खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है मृतक शिबू कुमार 20 वर्षीय दो भाई और एक बहनों में बड़ा और इंटरमीडिएट

प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक का शव शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव चांद बरवा आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने दाह संस्कार की सारी व्यवस्था करायी और बताया कि मृतक बेहद ही होनहार लड़का था जिसकी मृत्यु सड़क दुघर्टना में हो गयी। मृतक के परिजनों को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा। मामले में मृतक के चाचा संजय सिंह ने ट्रक चालक और ट्रक बीआर 01जीबी 8397 पर प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें कहां गया हैं कि ट्रक चालक तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आया और धक्का मार दिया। जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest News