Fri. Mar 29th, 2024

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जे.पी.महिला महाविद्यालय में चर्चा का आयोजन

Share this News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जे.पी.महिला महाविद्यालय में चर्चा का आयोजन

बी.बी.एन-डेस्क

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग तथा रसायन विज्ञान विभाग में पूरे हफ्ते विभिन्न गतिविधियां हुई। जिसमें छात्राओं ने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित व्याख्यान, शैक्षिक कार्यक्रम आदि में बढ़ चढ़कर भाग लिया। रसायनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंबिका श्रीवास्तव ने छात्राओं को बताया कि भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन ने इसी दिन ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की थी ,जिसके लिए बाद में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था तथा विज्ञान दिवस कब से मनाना प्रारंभ किया गया इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वही जंतु

विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री मुग्धा कुमारी पांडेय ने इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के विषय ‘शिक्षा कौशल और कार्य क्षेत्र में विज्ञान के योगदान और भविष्य’ पर विस्तार से चर्चा किया। दोनों विभाग में होने वाले कार्यक्रम में छात्राओं ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और भाग लेने वाली प्रतिभागियों में प्रिया, तबस्सुम, अंकिता, आकांक्षा ,मुन्नी किरण और अन्य छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे महाविद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।