नीतीश सरकार ने 14 मुखिया को हटाया, 7 को बर्खास्त करने की चल रही तैयारी बेईमान मुखिया की खैर नहीं

Share this News

बिहार सरकार बेईमान मुखिया जी पर गरम है। सरकार ने सभी को हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। सरकार ने 14 मुखिया जी को बाहर का रास्ता दिखा दिय़ा है जबकि सात मुखिया को बर्खास्त करने की कार्रवाई पूरी होने जा रही है।पंचायती राज विभाग की शिकायत पर सरकार ने मुखिया पर कार्रवाई शुरू की थी। सभी मुखिया पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में सभी मुखिय़ा पर कार्रवाई की जा रही है। पंचायती राज विभाग के मुताबिक बिहार के 56 मुखिया पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं।शिकायत के बाद अब तक सरकार ने 32 मुखिया पर कार्रवाई की है। विभाग ने सभी मुखिया को चेतावनी दे दी है कि वे 31 मार्च तक अपनी-अपनी संपत्ति की घोषणा कर दें।

Latest News