Thu. Apr 25th, 2024

प्रधानाचार्य ने अपने जन्मदिन पर लगाया आम का पौधा,आने वाली पीढ़ी के जीवन के लिए पेड़ लगाने की अपील की

Share this News

एक स्वस्थ पेड़ हर दिन लगभग 230 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे सात लोगों को प्राण वायु मिल पाती है। यदि हम इसके आसपास कचरा जलाते हैं तो इसकी ऑक्सीजन उत्सर्जित करने की क्षमता आधी हो जाती है। इस तरह हम तीन लोगों से उसकी जिंदगी छीन लेते हैं। आज पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। इसलिए पौधे लगाने के साथ-साथ हमें पेड़ों को बचाने की जरूरत है। इसके लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है। अपने आसपास पेड़ों को न कटनेे दें, उसका विरोध करें। उसके आसपास आग न लगाएं। इसके अलावा किसी भी स्थान पर 50 मीटर की दूरी पर एक पेड़ जरूर होना चाहिए। इससे वहां के रहवासियों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध हवा मिलेगी। और लोग स्वस्थ रहेंगे उक्त बातें प्रधानाचार्य जजौली अजय कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर में कही। वही सीआरसी चैनपुर के समन्वयक मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ लगाने से 5 फायदें होते हैं। पहला यह ऑक्सीजन के जरिए मानव जीवन को बचाती है। दूसरे यह मिट्टी के क्षरण यानी उसे धूल बनने से रोकता है। जमीन से उसे बांध रखता है। भू जल स्तर को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करता है। इसके अलावा यह वायु मंडल के तापक्रम को कम करता है। पेड़ों से आच्छादित जगह पर दूसरी जगहों की अपेक्षा 3 से 4 डिग्री तक तापमान कम होता है। इसलिए अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। ताकि मानव जाति को बचाया जा सके।आप सभी लोगों को किसी भी आयोजन में पेड़ लगाने की आदत डालनी पड़ेगी और किसी भी समारोह में पेड़ उपहार स्वरूप देने की व्यवस्था शुरू करनी पड़ेगी तभी आने वाली पीढ़ी को हम स्वस्थ जीवन दे सकते हैं।