Sun. Sep 28th, 2025

शिक्षा सुधार बटन दबाने का पहला आधार: रालोसपा

Share this News

शिक्षा सुधार बटन दबाने का पहला आधार: रालोसपा

बी.बी.एन-प्रमोद कुमार

मोतिहारी पु०च०-रालोसपा आज शहर के बेलबनवा स्थित पंचवटी होटल के सभागार में रालोसपा जिला कार्यकर्ता का बैठक हुआ, बैठक की अध्यक्षता रालोसपा जिला अध्यक्ष जयमंगल कुशवाहा ने की।जिला अध्यक्ष ने रालोसपा पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम शिक्षा सुधार बटन दबाने का पहला आधार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ता को दिशानिर्देश दिया।जानकारी के लिए बता दे कि रालोसपा पार्टी का प्रमुख मुद्दा शिक्षा सुधार है इसको जन जन तक पहुचने के लिए पार्टी ने शिक्षक दिवस 5 तारिक से 11 तारिक तक जनजागरूकता कार्यक्रम करने जा रही है, कार्यक्रम के तहद 5 सितंबर को मोतिहारी शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, 6 तारिक से 10 तारिक तक प्रत्येक प्रखण्ड में मशाल जुलूस निकलेगा और 11 सितंबर को बिहार के राजधानी पटना में मशाल जुलूस निकलेगा जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी भाग लेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ क़े बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार ने बताया कि रालोसपा पार्टी के प्रमुख मेनिफेस्टो में शिक्षा सुधार प्रथम पंक्ति में है, इसलिए इस कार्यक्रम को रखा गया है, पार्टी का मानना है कि वोट देने के पहले लोग बहुत सारे मुद्दे पर विचार करते है, उसमे शिक्षा प्रथम आधार बने । इसलिये इस कार्यक्रम का नाम है, शिक्षा सुधार- बटन दबाने का पहला आधार ।डॉ दीपक कुमार ने तमाम कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस संदेश को घर घर तक पहुचना है।बैठक को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एक जुट रहकर कार्यक्रम को पूरे जिला में सफल बनाना है।बैठक को संत सिंह कुशवाहा, मधुरेन्द्र सिंह, आदि ने संबोधित किया।बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, उपस्थित हुय ।मुख्य रूप से रमेश पासवान, जंगबहादुर कुशवाहा, राजनारायण कुशवाहा, डॉ रोहित कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, दुर्गेश नारायण सिंह, विशाल सिंह, अंगेश कुमार, शत्रुधन यादव, प्रमुख कुशवाहा, बुलेट कुशवाहा, राजमोहन कुशवाहा, जे पी सिंह, वेदप्रताप गुप्ता, संजय कुशवाहा, ललन सिंह, यादोलाल पासवान, मुन्ना यादव, आदि सैकड़ों लोग थे ।