Mon. Sep 29th, 2025

रालोसपा जिला अध्यक्ष हेमन्त सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह और जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बी.बी.एन

Share this News

रालोसपा जिला अध्यक्ष हेमन्त सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह और जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बी.बी.एन

सीवान:शहर के पाल नगर स्थित राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बड़हरिया विधायक श्याम बहादूर सिंह का संरक्षण प्राप्त अपराधियों ने गुरूवार की संध्या मेरे व पत्नी के उपर फायरिंग किया था। जिसमें हमलोग बालबाल बचे है। अगर पुलिस बरामद मोबाइल का सीडीआर निकलवाती है तो सबकुझ सामने आ जाएगा। अमन नामाकन अपराधी ने पहले भी हमारे उपर हमला कर चूका है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार हमला होने से लग रहा है कि कभी भी मेरी हत्या सीवान में हो सकती है। ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन व विधायक की होगी। जिला प्रशासन विधायक दबाव में काम कर रहा है। एसपी को बार-बार फोन करने के बाद भी उनके द्वारा नहीं उठाया जा रहा है ताकि कोई सूचना दिया जा सके। घटना के दिन शाम में भी कुछ विधायक के गुर्गें मेरे आवास के तरफ आए थे और इसकी सूचना महादेवा ओपी पुलिस को दी गई थी उसके बाद पुलिस आई थी श्री कुशवाहा ने कहा कि दिन वे दिन मेरा राजनैतिक ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण विरोधी बौखला गए है। घटना के बाद अभी तक पुलिस ने पिस्टल को बरामद नहीं की है। सूबे की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए है। आज जनप्रतिनिधियों का यह हाल है तो आम जनता तो भगवान भरोसे जी रही है। इधर विधायक श्यामबहादूर सिंह ने कहा कि जो अरोप लगाया जा रहा है गलत है। चुनाव को देखते हुए गलत ब्यान दिया जा रहा है।
विजय नारायण प्रदेश सचिव, राम दुलार वर्मा, बंटी कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, बबलू कुशवाहा,सरोज प्रसाद, सत्येन्द्र कुशवाहा व अनिश कुशवाहा उपस्थित थे।