Fri. Mar 29th, 2024

आज सुबह 9 बजे नहीं आएगा सीरियल रामायण, जानिए इसकी वजह

Share this News

आज सुबह 9 बजे नहीं आएगा सीरियल रामायण, जानिए इसकी वजह

नवनीत मिश्रा की रिपोर्ट

बदलता बिहार न्यूज:- देश में करोन वायरस के चलते कुछ दिन पहले देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में लोगों के लिए सरकार ने मशहूर सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया था। इस बीच रामायण के दर्शकों के लिए एक खबर है कि शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे टीवी पर रामायण नहीं आएगा, क्योंकि उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश साझा करेंगे। इस तरह रामायण के प्रसारण में कुछ समय की देरी हो सकती है।

यह जानकारी प्रसार भारती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने बताया है कि कल सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के कारण रामायण के प्रसारण में कुछ मिनट की देरी हो सकती है।
बता दें कि हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर रामायण के दोबारा शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर बताया था कि जनता की मांग पर 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा था कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।