रोहतास में किसानों ने चक्का जाम कर किया विरोध

Share this News

रोहतास में किसानों ने चक्का जाम कर किया विरोध

रिपोर्ट-प्रिंस सिंह

चेनारी- देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संगठनों द्वारा आहूत चक्का जाम के समर्थन में किसानों और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज किया। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर लगभग दो महीने से ज्यादा दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार के किसानों द्वारा आन्दोलन को समर्थन

दिया गया। वही शनिवार को चेनारी प्रखण्ड क्षेत्र के टेकारी में चक्का जाम कर विरोध किया गया। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह, युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश यादव, विकास कुमार बब्लू, लालमोहर सिंह, रामवतार यादव, वीरेंद्र सिंह, संजय यादव,शेखर इत्यादि अनेको किसान कार्यकर्त्ता शामिल रहे। किसानों ने एमएसपी को कानून बनाने एवं तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

Latest News