Fri. Mar 29th, 2024

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में योग दिवस पर एसडीएस स्कूल के परिसर में कार्यक्रम आयोजित

Share this News

छपरा संवाददाता आनंद वर्मा की रिपोर्ट

विश्वयोग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण ने  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम एसडीएस स्कूल के परिसर में आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने योग प्रशिक्षक के रूप में शरीर संचालन, ग्रीवा संचालन, हस्त संचालन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, पर्वतासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन आदि का वहाँ उपस्थित सभी को अभ्यास करवाया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा योग को बनाए जीवन का अभिन्न अंग। आज पूरी दुनिया में कोरोना की भयंकर महामारी फैली है। लेकिन, अगर आपकी रोगप्रतिरोधक शक्ति मजबूत है तो कोरोना आपका कुछ नही बिगाड़ सकता। आज लाखो लोग बेमौत मर रहे है, यह वहीं लोग है जिनकी रोगप्रतिरोधक शक्ति कमजोर थी या किसी रोग से ग्रस्त थे। हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है भारत ऋषिमुनियों और योगियो का देश है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे विश्व को योग की महिमा से अवगत करा कर फिर से जोड़ा है। आज 21 जून को पूरा विश्व एक साथ योग उत्सव मना रहा है, यह भारत के लिए गर्व का विषय है। हमारी संस्कृति और सभ्यता को आज भी पूरे विश्व में आदर और सम्मान से देखा जाता है।

योगा कार्यक्रम के जिला संयोजक सह प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा निरोग रहने के लिए योग आवश्यक है। योग का विश्व गुरु है भारत। जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि निरोगी रहने के लिए योग करना बहुत जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र महासंघ की तरफ से यूँ तो हर साल 21 जून को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है। इसी कारण से इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के अनुसार 21 जून, 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की बात रखी थी। बाकी सभी देशों ने भी इसका समर्थन किया था। 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहली बार बने दो विश्व रिकार्ड, 21 जून 2015 को पहली बार राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गणमान्य लोगों के साथ 35,985 लोगों ने एक साथ 35 मिनट तक 21 योगासनों का प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर 84 देशों के लोगों ने एक साथ भाग लेकर विश्व रिकार्ड बनाया था।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, प्रवक्ता सह कार्यक्रम संयोजक विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, आईटी सेल संयोजक निशांत राज, किसान मोर्चा जिला मंत्री बलवंत कुमार सिंह, मंडल महामंत्री विनोद कुमार सिंह, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित हुए। 

स्नेही भवन में छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी चरणदास, राजेश फैशन सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए। छपरा विधायक डॉक्टर सीएन  गुप्ता ने कहा कि आज के परिवेश में योग अति आवश्यक है। तरैया में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक सह विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर भाजपा के मुख्य सचेतक सह विधायक जनक सिंह ने कहा जीवन का अभिन्न अंग है  योग। अमनौर में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। गरखा में गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी के नेतृत्व में सारे मंडल पदाधिकारियों के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया। सोनपुर में पूर्व विधायक अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। विनय सिंह ने कहा कि योग को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व में स्थापित करने का कार्य किया है। वर्चुअल के माध्यम से योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में सभी जिला पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने सुना। वर्चुअल के माध्यम से योग शिविर में जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला महामंत्री अनिल सिंह, जिला मंत्री सुपन राय, सत्यानंद सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, गायत्री देवी, तारा देवी, रामा शंकर मिश्र शांडिल्य आदि पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।