Tue. Mar 10th, 2026

सभी बाढ़ पीड़ितों का सहायता राशि अभी तक उनके खाते में नहीं भेजी है सरकार-मुखिया संगम बाबा

Share this News

सभी बाढ़ पीड़ितों का सहायता राशि अभी तक उनके खाते में नहीं भेजी है सरकार-मुखिया संगम बाबा

नवनीत कुमार मिश्रा

इसुआपुर/तरैया (सारण) तरैया विधानसभा में बाढ़ के तबाही के बाद लोग अपने अपने रोज़ी रोज़गार को पुनः शुरू तो किये हैं, लेकिन परिवार का भरण-पोषण करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। वही कोरोना के चलते क्षेत्र के लाखों लोगों की नौकरी छूट गई है। लोग शासन के लोगों से मदद के आश में रोज़ प्रखंड मुख्यालय में चक्कर लगा रहें है, की कम से कम बाढ़ सहायता राशी प्राप्त हो सके। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने इसुआपुर के रामचौरा, निपनिया, जयथर व तरैया के खराटी में जन संवाद के दौरान कहीं। वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया कि सरकार के द्वारा सभी बाढ़ पीड़ितों का सहायता राशि अभी तक उनके खाते में नहीं भेजी गई है। सरकार इस समस्या को तुरंत समाधान करें। मौके पर महेश्वर यादव, लालजी यादव, छोटू सिंह, टूटू सिंह, विवेक यादव, रुद्र प्रताप, सुजीत सुगनवा, शमीम अख्तर, रिजवान अंसारी, एम बाबा,अमन सिंह, निखिल सिंह, बंटी सिंह,राजेश राय, बिटटू राम मौजूद थे।

Latest News