Thu. Mar 12th, 2026

लालू के बड़े लाल का आरोप ! दिल्ली में बंधक है लालू प्रसाद यादव

Share this News

बिहार के राजनीतिक गलियारे में लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है . लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिताजी( लालू जी को )जेल से आए कई महीने , साल हो गए हैं लेकिन चार पांच लोग उन्हें दिल्ली में ही बंधक बनाए हुए हैं वे लोग राजद का अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं.

आरजेडी नेता ने कहा, वो जब रहते थे तो दरबार खुला रहता था. हमेशा दरवाजा खोलकर रखा जाता था. आउट हाउस में वो बैठक करते थे और जनता से मिलते थे. अब इन 4-5 लोगों ने क्या किया? जनता से मिलने के लिए रस्सा बंधवाया ताकि जनता दूर रहे. हमारे पिता को आने नहीं दिया जा रहा है, बंधक बनाकर रखे हुए है दिल्ली में.

बताते चलें कि 74 साल के लालू यादव फिलहाल नई दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के पंडारा पार्क स्थित सरकारी आवास में रहते हैं. साथ में उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मौजूद हैं.

Latest News