
छोटे बच्चे का बड़ा कदम, पौधे लगा मनाएंगे जन्मदिन

झारखंड – ग्लोबल वार्मिंग, गिरते जलस्तर और बदलते मौसम चक्र से धरती को बचाने के लिए बच्चों की नन्ही पहल उम्मीद की किरण जैसी है। स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिसका असर दिखने लगा है। बच्चे अब अपना जन्मदिन पौधरोपण कर या फिर अपने साथियों को पौधे बांटकर मना रहे हैं। कुछ इसी तरह का नजारा केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर से देखने को मिला है इस बालक अभिराज प्रतिक ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मिलकर पौधारोपण कर मनाया।
अभिराज प्रतिक ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा भी हमें ही भुगतना पड़ रहा है। इसे संरक्षित करना होगा। भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं और जमशेदपुर को हरा- भरा बनाएं ।