गैरेज में काम कर रहा है नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट

Share this News

विकास की उम्र महज 20 साल है। वह राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में गोल्ड मेडल लाकर राज्य का नाम ऊंचा कर चुके हैं, लेकिन अब गैराज में बतौर हेल्पर काम करने को मजबूर हैं। दरअसल, चार साल पहले विकास के पिता की मौत हो गई। इसके बाद मां की मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो खाने के लाले पड़ने लगे। ऐसे में विकास की बहन ने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया, लेकिन लॉकडाउन की वजह से क्लासेज बंद हैं। इसके बाद विकास को मजबूरन चार हजार रुपये महीने वेतन पर गैराज में काम करना पड़ गया। 

न पढ़ पा रहे और तैयारी कर पा रहे विकास

बता दें कि आर्थिक तंगी ने विकास का पूरा तालमेल बिगाड़ दिया। ऐसे में वह न तो सही तरीके से पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में कामयाबी हासिल कर पा रहे हैं। अहम बात यह है कि विकास ने मदद के लिए कई जगह गुहार लगाई, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

 

 

Latest News