Sat. Mar 21st, 2026

अमेरिका: फ्लोरिडा में नदी में गिरा बोइंग विमान, 136 लोग थे सवार

Share this News

फ्लोरिडा, 04 मई (हि.स.)। अमेरिका की फ्लोरिडा नदी में बोइंग 737 विमान गिर गया। दुर्घटना के समय विमान में 136 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले के मेयर ने ट्वीट पर बताया है कि हादसा शुक्रवार को हुआ है। विमान में मौजूद लोग सही-सलामत हैं। चालक दल पानी में जेट ईंधन को रोकने में जुटा है। विमान डूबा नहीं रहा है। सभी यात्री जीवित हैं। एयर स्टेशन के प्रवक्ता के अनुसार यह फ्लाइट क्यूबा से आ रही थी।