Wed. Mar 11th, 2026

अमेरिका में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Share this News

वाशिंगटन, 05 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिकी वायुसेना का एफ-16 लड़ाकू विमान बुधवार को लास वेगास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में यह तीसरा हादसा है, जिससे अमेरिकी वायु सेना चिंतित है। वायु सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह हादसा नेवादा में नेलीस वायु सेना अड्डे के पास सुबह करीब 10:30 बजे ‘परीक्षण और प्रशिक्षण रेंज’ में नियमित प्रशिक्षण के दौरान हआ। इससे पहले कैलिफोर्निया में एक मरीन कॉर्प सीएच-53 ई हेलीकाप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमे चार लोग मर गए थे। वहीं जिबूती में एक मरीन एवी-8 बी हैरिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Latest News