Wed. Mar 11th, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नग्न प्रतिमा 18 लाख में बिकी

Share this News

लाॅस एंजेल्स, 03 मई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक निर्वस्त्र प्रतिमा बुधवार को यहां एक नीलामी के दौरान 18 लाख रुपये में बिकी। इस प्रतिमा को अब एक संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। स्थानीय समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, जूलियंस ऑक्शंस ने घोषणा की कि उसने लॉस एंजेल्स में एक नीलामी के दौरान यह प्रतिमा बेची। प्रतिमा में ट्रंप का पेट निकला हुआ दिख रहा है।प्रतिमा खरीदने वाले जैक बैगन्स इसे लॉस एंजेल्स के ‘हॉन्टेड म्यूजियम’ में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं।

Latest News