Wed. Mar 11th, 2026

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी में मरने वालों का संख्या 380 हुई

Share this News

जकार्ता, 29 सितम्बर (हि.स.)। इंडोनेशिया में भूकंप के बाद आई सुनामी में मरने वालों की संख्या 380 हो गई है जबकि कम से कम 540 लोग जख्मी हुए हैं।
इस प्राकृतिक आपदा में कई लोग लापता भी हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी शनिवार दोपहर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। इस आपदा के कारण कई मस्जिद, शॉपिंग मॉल और घर उजड़ गए। इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति के कारण वहां भूकंप का खतरा हरदम बना रहता है।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में शुक्रवार को भूकंप के बाद सुनामी आई थी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई है। इंडोनेशिया का पालू शहर भूकंप के बाद सुनामी से प्रभावित हुआ। दिसम्बर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण आई सुनामी के कारण हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों में 2.20 लाख लोग मारे गए थे।

Latest News