Thu. Sep 25th, 2025

उत्तरी बगदाद में आत्मघाती हमला, सात की मौत

Share this News

बगदाद, 24 मई (हि.स.)। उत्तरी बगदाद शिया बहुल जिले शेलुआ में गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पुलिस और आपात कर्मचारियों ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया था पर इससे पहले ही उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। हमले में कुल 16 लोग घायल हुए हैं। रमजान का महीना शुरू होने के बाद बगदाद में यह पहला हमला है। किसी भी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले भी 14 जनवरी को भी बगदाद में इस प्रकार का हमला हुआ था।