Wed. Mar 11th, 2026

उ. कोरियाई तानाशाह किम द.कोरियाई कलाकारों के कार्यक्रम का आनंद लिया

Share this News

प्योंगयांग, 02 अप्रैल (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के रुख में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने रविवार को यहां दक्षिण कोरियाई कलाकारों के कार्यक्रम सपत्नी भाग लिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दरअसल, चीन के दौरे के बाद किम के व्यवहार में स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वह दुनिया और खास तौर पर अपने पड़ोसी दक्षिण कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने में जुट गए हैं। किम दक्षिण कोरियाई कलाकारों के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले पहले उत्तर कोरियाई नेता हैं।

Latest News