Wed. Mar 11th, 2026

फ्रांस के सुपर मार्केट में गोलीबारी, 2 मरे

Share this News

फ्रांस/पेरिस, 23 मार्च (हि.स.)। दक्षिण पश्चिम फ्रांस के सुपरमार्केट में शुक्रवार को गोलीबारी की गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस घटना को आतंकी आतंकी हमला बता रही है। स्थानीय अभियोजक का कहना है कि सुपरमार्केट के हमलावर ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा किया। फ्रांस के सुपरमार्केट में गोलीबारी और वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने अपना अभियान शुरू कर दिया।

Latest News