Wed. Mar 11th, 2026

यूनेस्को ने ईरान में इस्लाम से पहले के 8 स्थलों को विश्व धरोहर किया घोषित

Share this News

मनामा, 01 जुलाई (हि.स.)। यूनेस्को ने ईरान में इस्लाम आने से पहले आठ ऐतिहासिक स्थलों को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, बहरीन की राजधानी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी की बैठक में यह घोषणा की गई। ये स्थल ईरान के फारस इलाके में स्थित हैं। इस समय यह दक्षिणी ईरान का इलाका है। विदित हो कि तीसरी सदी में फारस इलाकेसे ही ससानिद वंश का शासन शुरू हुआ था जो अरबों के आक्रमण से पहले तक अपने चरम पर था। उल्लेखनीय है कि ससानिद वंश का शासन अफगानिस्तान के पश्चिम से लेकर मिस्र तक फैला हुआ था। इन आठ स्थलों के साथ ईरान के अब 24 स्थल विश्व धरोहरों की सूची में शामिल हो गए हैं।

Latest News