Sat. Apr 20th, 2024

साइप्रस आवासीय संपत्ति खरीदने वालों को 6 महीने में स्थाई निवासी कार्ड जारी

Share this News

साइप्रस और यूनान की रियल्टी कंपनी लेप्टोस एस्टेट्स का संचालन करने वाली कंपनी लेप्टोस ग्रुफ ऑफ कंपनीज के उपाध्यक्ष पेंटेलिस लेप्टोस ने कहा कि हाल के वर्षों में पूरी दुनिया के लोग साइप्रस और यूनान में रियल्टी में निवेश कर स्थाई निवासी कार्ड हासिल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूनान में 2.50 लाख यूरो और साइप्रस में 3 लाख यूरो का निवेश करने वालों को स्थाई निवासी कार्ड जारी किया जाता है। साइप्रस में मात्र 6 महीने में ही यह कार्ड जारी कर दिया जाता है। यह कार्ड पूरे परिवार जिसमें माता, पिता, दादा, दादी और 28 वर्ष आयु तक के बच्चे शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि निवेश के जरिए स्थाई निवास कार्ड हासिल करने के लिए यूनान में सबसे कम 2.50 लाख यूरो की जरूरत होती है जबकि साइप्रस में न्यूनतम निवेश 2 लाख यूरो, पुर्तगाल में 3.50 लाख यूरो, स्पेन में 5 लाख यूरो और माल्टा में 6.50 लाख यूरो की जरूरत होती है।