Sat. Jun 21st, 2025

भारतीय तटरक्षक बल की मादक पदार्थ पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Share this News

भारतीय तटरक्षक बल की मादक पदार्थ पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 25 नवंबर, 2024 को अंडमान सागर में म्यांमा की मछली पकड़ने वाली नाव ‘सोई यान हू’ को कब्‍जे में लिया है। इस नाव में लगभग 5,500 किलोग्राम प्रतिबंधित ड्रग मेथमफेटामाइन और एक पोर्टेबल इनमारसैट सैटेलाइट फोन भी बरामद किया गया। आईसीजी के डोर्नियर विमान ने टोही उड़ान के दौरान एक नाव के संदिग्ध स्थिति में होने की सूचना संयुक्त अभियान केंद्र को दी। इसके बाद संदिग्ध नाव को रोकने और इस पर कार्रवाई के लिए श्री विजयपुरम से एक तेज़ गश्ती पोत को रवाना किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC1(1)CBSJ.jpeg

भारतीय जलक्षेत्र में बैरन द्वीप से आठ समुद्री मील की दूरी पर स्थित इस नाव पर आईसीजी पोत की एक टीम ने 24 नवंबर, 2024 को सुबह साढे छह बजे छापा मारते हुए संयुक्त पूछताछ की। नाव पर सवार चालक दल के छह सदस्‍यों की पहचान म्यांमा के नागरिक के रूप में की गई। तलाशी के दौरान नाव से लगभग 5,500 किलोग्राम प्रतिबंधित दवा मेथमफेटामाइन और एक पोर्टेबल इनमारसैट सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। इसके बाद, नाव को 25 नवंबर, 2024 को आगे की जांच के लिए श्री विजयपुरम लाया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC3(1)WXFP.jpeg

यह आईसीजी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ जब्ती है और भारतीय समुद्री क्षेत्र में जल की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाती है।