Fri. Apr 26th, 2024

चैनपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह ने रासलीला मंच का किया उद्घाटन

Share this News

चैनपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह ने रासलीला मंच का किया उद्घाटन

रिपोर्ट -प्रिंस सिंह

चेनारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेकारी , पिया मां वनशक्ति के परिसर में श्री शतचंडी महायज्ञ का आरंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था। बता दें कि बृहस्पतिवार के सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ देखने को मिला ।श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप का पूजा याचना किया। यज्ञ में हो रहे रासलीला मंच का उद्घाटन चैनपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह एवं राजा सिंह पूर्व प्रमुख चेनारी प्रखंड ने संयुक्त रूप से

किया मंच उद्घाटन के कार्यक्रम में यज्ञ समिति अध्यक्ष राकेश यादव , उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पिया , सचिव विकास कुमार सिंह सरैया ,कोषाध्यक्ष मनोज जयसवाल, उपकोषाध्यक्ष लालमोहन सिंह ,संजय मौर्या, प्रदीप सिंह ,सुरेंद्र सिंह शिक्षक, जयगोविंद सिंह पिया , रोहित कुमार यादव ,मुलायम यादव, चंदन कुमार ,रामअवतार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बता दे कि मंच उद्घाटन के बाद श्री दुखिया राम जी महाराज एवं तमाल कृष्ण दास जी इस्कॉन मुंबई का प्रवचन को श्रद्धालुओं ने बहुत ही प्यार से सुना और रात्रि में मथुरा वृंदावन का रासलीला के मंचन को शांतिपूर्ण लोगों ने देखा।