Fri. Apr 26th, 2024

पूजा करने गई युवती के साथ छेड़खानी कर रहे मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई बी. बी-एन-डेक्स

Share this News

पूजा करने गई युवती के साथ छेड़खानी कर रहे मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई

बी. बी-एन-डेक्स

सहरसा – जिले के वैधनाथपुर ओपी क्षेत्र के दुर्गा स्थान तीरी परिसर में एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे मनचले को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी।जानकारी के अनुसार गांव के एक लड़की अपनी मां एवं सहेली के साथ पूजा करने तीरी दुर्गा स्थान गयी थी। जहां बैजनाथपुर निवासी युवक लालो पंडित ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसकी हरकत को देखकर स्थानीय लोगों ने मनचले युवक को पकड़कर पिटाई करने के बाद बैजनाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया। बैजनाथपुर पुलिस ने मनचले युवक को पुलिस शिविर लाकर पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि पूर्व में भी मनचले युवक पर इस तरह का आरोप लगा था। स्थानीय लोगों ने मनचले युवक के माता-पिता को जानकारी देकर हिदायत दी थी, लेकिन मनचले युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया जिससे लोगों में आक्रोश है।