Fri. Apr 26th, 2024

मधुबनी हुआ एक बार शर्मसार , बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गई दिव्यांग छात्रा के साथ हुआ गेंग रेफ

Share this News

बिहार: मधुबनी हुआ एक बार शर्मसार , बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गई दिव्यांग छात्रा के साथ हुआ गेंग रेफ …

नीतीश कुमार की रिपोर्ट

बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दिव्यांग मैट्रिक की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी दोनों आंखों पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। पीड़िता की एक आंख तो खराब हो गयी, दूसरा भी गंभीर रूप से जख्मी है। घटना मंगलवार दोपहर की है। इधर, ग्रामीणों में वारदात में अन्य लोगों के भी शामिल होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने कहा कि एक युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी के एक गांव की छात्रा थूमहानी नदी के किनारे बधार (खेत) में बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गयी थी। वहां पहले से मौजूद युवक ने गेहूं के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर खेत में ही किसी नुकीली चीज से उसकी दोनों आंखों पर हमला कर दिया। घटना के बाद बेहोशी हालत में छात्रा को खेत में छोड़कर आरोपित फरार हो गया।

घटना के बाबत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजित कुमार सिंह ने बताया कि इलाज के लिए लायी गयी पीड़ित छात्रा की स्थिति काफी गंभीर थी। उसकी दोनों आंखों पर नुकीले सामान से हमला कर जख्मी कर दिया गया था। प्रथम दृष्टि में तो एक आंख तो पूरी तरह से खराब हो चुकी लग रही थी। वहीं दूसरा भी पूरी तरह से जख्मी है। बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित छात्रा होश में नहीं थी।

बताये गए ग्रामीणों ने जब बेहोशी हालत में छात्रा को गेहूं के खेत में पड़ा देखा तो आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी उमगांव ले आये। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिसक को दी गयी और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि पीड़िता मैट्रिक की छात्रा है। उसके पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं।

आरोपी लक्ष्मी मुखिया को घर से किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित लक्ष्मी मुखिया को हिरासत में ले लिया है। हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी घर से की गयी है। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। छात्रा के सभी परिजन उसके साथ हैं। छात्रा अथवा परिजन का जो बयान होगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेग