Fri. Apr 26th, 2024

पत्रकार पर जानलेवा हमला के आरोपी पुलिस के साथ मिलकर करा रहा स्थल का निरीक्षण,कई मामले में है फरार

Share this News

पत्रकार पर जानलेवा हमला के आरोपी पुलिस के साथ मिलकर करा रहा स्थल का निरीक्षण,कई मामले में है फरार

बी.बी.एन-डेस्क

दारौंदा:दारौंदा प्रखंड के दैनिक अखबार के संवाददाता रविन्द्र कुमार गुप्ता पर सिरसाव पंचायत के मुखिया एवं सहयोगियों के द्वारा 16 अक्टूबर 2020 को हुए जानलेवा हमला के आरोपी कवीन्द्र सिंह के लड़के नीरज सिंह द्वारा पुलिस के साथ मिल कर स्थल का बुधवार को निरीक्षण कराया गया।इससे पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगा है।बता दे कि नीरज सिंह का दारौंदा थाना एवं एससी एसटी थाना में कई मामला है

जिसमे अभी फरार चल रहा है।इतना ही नही छपरा सिवान मुख्य मार्ग को घंटो देर जाम करने के मामले में दारौंदा अंचलाधिकारी द्वारा दारौंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिसके केश का अनुसंधान कर्ता ललित कुमार है।उनके साथ मिलकर स्थल का निरीक्षण आरोपी करा है।जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वही पत्रकार रविन्द्र कुमार गुप्ता का कहना है कि एक महीना से ज्यादा घटना के घटे समय हो गया।आरोपी खुलेआम घूम रहा है।जहाँ तहाँ रोककर केश उठाने के लिए धमकी दे रहा है।आरोपियों द्वारा कहा जा रहा है कि केश नही उठाओगे तो तुम्हे इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

पत्रकार एवं उसके पत्नी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक,आईजी,डीआइजी,मुख्यमंत्री,राज्यपाल,गृहमंत्री, सूचना प्रसारण एवं कानून मंत्री,प्रधानमंत्री तक आवेदन दिया है।सभी से पत्रकार एवं उनके पत्नी द्वारा न्याय का गुहार लगाया।