Sat. Apr 27th, 2024

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा का मॉडल पेपर किया जारी

Share this News

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा का मॉडल पेपर किया जारी

बी.बी.एन-डेस्क

पटना।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इस वर्ष होने वाली इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा-2021 का मॉडल पेपर जारी कर दिया है।मॉडल पेपर के अनुसार वस्तुनिष्ठ,लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दुगुना कर दिया गया है।इंटरमीडिएट परीक्षा के गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे,जिसमें 69 प्रश्न का उत्तर देना होगा,वहीं इंटर में जीवविज्ञान विषय की बात करें,तो कुल 96 प्रश्न होंगे,जिसमें वस्तुनिष्ठ 70,लघु उत्तरीय 20 और दीर्घ उत्तरीय 06 प्रश्न शामिल होंगे।इसमें 48 प्रश्न का उत्तर देना होगा।

जबकि मैट्रिक में विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे।इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न 80,लघु उत्तरीय 24 और 06 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे,लेकिन छात्र व छात्राओं को उत्तर केवल 79 प्रश्न का देना है,वहीं मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे।इसमें सौ प्रश्न वस्तुनिष्ठ,30 प्रश्न लघु उत्तरीय और 08 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रकार का होगा,जिसमें से उन्हें 69 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा।इंटर की परीक्षा 01 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगी।इसमें 13 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे,वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी।इसमें 15 लाख के लगभग परीक्षार्थी शामिल होंगे।