Sun. Mar 15th, 2026

सोनार को गोली मारकर अपराधी फरार, जांच जारी

Share this News

इलाहाबाद, 26 मई (हि.स.)। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाश एक सोने-चांदी के कारोबारी को गोली मारकर फरार हो गये। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस घायल स्वर्णकार को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। फूलपुर के निवासी बबलू स्वर्णकार को शनिवार की सुबह लगभग दस बजे बाइक सवार बदमाश गोली मारकर भाग निकले। गोली लगते ही वह चीखता हुआ जमीन पर गिर गया। गोली चलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दाखिल करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक सोनार को गोली किसी ने मारा है। उसे उपचार के लिए एसआरएन में दाखिल कराया गया है। हमले की वजह क्या है अबतक इसकी जांच की जा रही है।

Latest News