Wed. Mar 11th, 2026

ट्रम्प ने डब्ल्यू टी ओ से अलग होने की दी चेतावनी

Share this News

वाशिंगटन, 31अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू टीओ) से अलग होने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि विश्व संगठन अपने व्यवहार में परिवर्तन लाए और अमेरिका के साथ बेहतर बर्ताव करे।

समाचार प्रसारक ब्लूमबर्ग के साथ गुरुवार को एक साक्षात्कार में ट्रम्प ने उक्त बातें दोहराई। एक अन्य संवाद समिति ने ट्रम्प प्रशासन के उस दस्तावेज की प्रति ले ली है, जिसमें ट्रम्प ने डब्ल्यूटीओ के नियमों को तिलांजलि दिए जाने की बात स्वीकार की है। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि वह डब्ल्यूटी ओ से अलग होने के बारे में ठीक से विचार नहीं कर पा रहे हैं। वह अमेरिका के साथ उसके बेहतर बर्ताव की इच्छा जरूर करते रहे हैं।

ट्रम्प ने कहा है कि संगठन बनाने के लिए जो संविदा तैयार की गई है, वह अब तक के सबसे ज्यादा दोषपूर्ण व्यावसायिक करार है। ट्रम्प इस संगठन से जुदा होते हैं, तो यह घटना चीन के साथ कारोबारी जंग की तुलना में कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण होगी।

Latest News