पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव , हत्या या आत्महत्या ??

Share this News

रिपोर्ट :- आनंद वर्मा

भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव स्थित अजान पीर के समीप महुआ के पेड़ से एक किशोरी का शव लटकते हुए देखकर गांव में हड़कंप मच गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची भेल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया । मृतका भेल्दी थाना क्षेत्र के समस्तपूरा गांव निवासी राजकुमार महतो की 14 वर्षीय पुत्री पुतुल कुमारी बताई गई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुतुल का शव गांव के लगनपुरा स्थित अजान पीर के समीप महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकते हुए पाया गया है । इस सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।वहीं यह घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है ।समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी ।

Latest News