Tue. Mar 10th, 2026

सारण में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा

Share this News

छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट

मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के धौरी गोपाल धनुक टोला गांव में बुधवार की देर रात एक पैंतीस वर्षीय युवक की निर्मम तरीके से नुकीले हथियार से मार कर हत्या कर दिया गया । मृतक का पहचान धौरी गोपाल धनुक टोला गांव निवासी गौतम महतो के 35 वर्षीय पुत्र उमेश महतो के रूप में हुई।

हत्या के मामले में परिजनों ने बताया बुधवार की शाम शौच करने गांव के चवर की तरफ गया था वही पर उसे निर्मम तरीके से मारपीट कर फेक दिया गया था। जहा उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।वही पुलिस द्वारा वार्ड सदस्य मां से पूछताछ में पुराना जमीनी विवाद और दो दिन पहले भूसा खरीद ब्रिक्री में विवाद का मामला सामने आया है। गांव वाले बताते की मृतक बेहद ही मिलनसार व्यक्तित्व का युवक था मां कौशल्या देवी मदारपुर पंचायत के वार्ड 14 की वार्ड सदस्य हैं जिनका सारा कामकाज युवक ही देखा करता था। 

Latest News