Thu. Mar 12th, 2026

मशरक बंगरा गांव में माँझी से आई बारात में चोरी हो गई बोलोरो गाड़ी

Share this News

धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने का समाचार प्रकाश में आया है । मामले में बोलेरो गाड़ी के चालक सुरेंद्र पंडित ने बताया कि वो मांझी से मशरक बंगरा गांव में शादी समारोह में गाड़ी ले कर आए थे । गाड़ी को लॉक कर वो खाना खाने चले गए । वापस आ कर देखा तो गाड़ी गायब थी। चोरी हुई बोलेरो गाड़ी जिसका नंबर BR 29E6353 सीवान जिले के तरवारा फकरूदीनपुर दीनदयालपुर गांव निवासी अब्दुल मजीद अंसारी के पुत्र किताबुदीन अंसारी की बताई जा रही है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है।

Latest News