Sat. Sep 27th, 2025

पर्यावरण संरक्षण और धरा को सुंदर और सुरक्षित रखकर ही मनुष्य धरती पर खुशहाल जीवन जी सकता है- डॉ मधु प्रभा

Share this News

अर्जुन सिंह की रिपोर्ट

जयप्रकाशमहिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु प्रभा सिंह के निर्देशन में एक सफल वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता वर्धन के द्वारा किया गया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को बताते हुए आज हो रहे जलवायु परिवर्तन तथा विलुप्त हो रहे पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की तथा एक सकारात्मक विचार के साथ पर्यावरण के प्रति सभी के कर्तव्यों, जिम्मेदारियों को याद दिलाया। पर्यावरण संरक्षण और धरा को सुंदर और सुरक्षित रखकर ही मनुष्य धरती पर खुशहाल जीवन जी सकता है यह बातें हमें हमेशा याद रखनी चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं ने भी अपना भरपूर योगदान दिया जिसमें प्रियंका, निशा ,प्राची ,अंकिता ,श्वेता ,मधु ज्योति ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में कुछ छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया जिसमें श्वेता, प्राची की पोस्टर की सभी ने खूब सराहना की। सभी छात्राओं ने पर्यावरण दिवस पर अपने भाव को प्रकट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे महाविद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही तथा धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंबिका श्रीवास्तव ने किया तथा हिंदी विभाग की सुश्री नम्रता ने  भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।