Mon. Dec 22nd, 2025

जनवितरण प्रणाली दुकान पर लगा कुव्यवस्था का आरोपी विरोध करने पर डीलर और उसके गुर्गे देते हैं जान से मारने की धमकी

Share this News

बनियापुर :-

जनवितरणप्रणाली की व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए पॉस मशीन में लाभुक अपना अंगूठा लगाकर खाद्यन्न का उठाव करने की व्यवस्था की गई है। बिना अंगूठा लगाए लाभुकों को राशन नहीं मिल पाएगा। कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं खाद्यान्न वितरण के समय भी प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर पदाधिकारियों के माध्यम से निगरानी की जाती है, बावजूद डीलर द्वारा गरीबों की हकमारी करने की शिकायतें आती रहती है।

हालत यह है कि लाभुकों से खाद्यान्न वितरण के समय प्रत्येक माह दो-दो दफा पॉस मशीन पर अंगूठा लगाया जा रहा है,और उन्हें राशन एक माह का दिया जा रहा है। डीलर यह कहकर उन्हें संतुष्ठ कर देते है कि आपका अंगूठा का निशान पॉस मशीन में नहीं आया है।

विवशतावश लाभुक एक माह का ही आवंटन का उठाव कर पाते है। यूं कहा जाए कि एक वर्ष में मात्र छह माह ही खाद्यन्न का लाभ राशन कार्डधारी प्राप्त कर रहें है। यहां चर्चा हो रही है बनियापुर प्रखंड के करही पंचायत की जहांगीर गांव की।

Latest News