Fri. Mar 13th, 2026

अनियंत्रित बस के ठोकर से बाइक पर सवार की मौत ।

Share this News

संवाददाता अभिषेक आनंद की रिपोर्ट

छपरा- खैरा सड़क पर बस से बाइक सवार भाई बहन दोनों को टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छपरा सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक की रास्ते में मौत हो गई। हालाकि इस घटना में बहन को मामूली चोट आई है ।जानकारी मिलने अनुसार मृत युवक खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर निवासी मोहम्मद यासीन के पुत्र तौहीद उर्फ पेंटर अपनी बहन को लेकर उसके ससुराल छोड़ने भेल्दी थाना क्षेत्र के कपशहर गाँव जा रहा था । घटना की सूचना मिलते हीं धर वालों के बीच में कोहराम मच गया। घायल बहन का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है । युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है ।

Latest News