दरियापुर छेड़छाड़ मामले में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी
- दरियापुर थानान्तर्गत महिला से कुछ लड़को द्वारा की गई छेड़खानी से सम्बंधित वायरल वीडियो में शामिल 06 अभियुक्तों में से 04 अभियुक्तों को 08 घंटे के अंदर किया गया था गिरफतार। गिरफतारी हेतु शेष 02 अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त गुड्डु राय हुआ गिरफतार।
- गिरफतार अभियुक्त गुड्डु राय द्वारा जिस मोबाईल से घटना का वीडियो बनाया गया था उसे भी किया गया जप्त।
- इस प्रकार वायरल वीडियो मामले में शामिल कुल 06 अभियुक्तों में से 05 अभियुक्त गिरफतार। शेष 01 अभियुक्त की गिरफतारी जल्द ही संभावित।
छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट
दिनांक 05.10.21 को एक वीडियो जिसमें एक महिला के साथ छेड़खानी करते हुए कई लड़के दिखाई दे रहे थे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एवं ट्विटर पर भी कई लोगों द्वारा शेयर किया गया था। इस घटना में शामिल 06 अभियुक्तों को चिन्हित कर 08 घंटे के अंदर 04 अभियुक्तों की गिरफतारी की गई थी , जिस सम्बंध में दिनांक 06.10.21 को जारी प्रेस विज्ञप्ति का लिंक साथ संलग्न किया गया है। गिरफतारी हेतु शेष 02 अभियुक्तों में से एक अभियुक्त गुड्डु राय , पे० – किशोर राय , सा० अकिलपुर , थाना दरियापुर , जिला सारण को गिरफतार किया गया। गिरफतार अभियुक्त गुड्डु राय द्वारा ही मोबाईल से महिला से हुई छेड़खानी का वीडियो बनाया गया था तथा उसे वायरल किया गया था। जिस मोबाईल से गिरफतार अभियुक्त गुड्डु राय द्वारा वीडियो बनाया गया था , उसे भी जप्त किया गया है।
इस प्रकार इस मामले में सारण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अबतक कुल 06 अभियुक्तों में से 05 अभियुक्तों की गिरफतारी की जा चुकी है तथा गिरफतारी हेतु शेष 01 अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार , पे० विद्या राय , सा० अकिलपुर , थाना- दरियापुर , जिला- सारण की भी गिरफतारी जल्द संभावित है।
गिरफतार अभियुक्तों का नाम एवं पता :
1. गुड्डु राय , पे० – किशोर राय , सा० अकिलपुर थाना दरियापुर , जिला – सारण
बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
1. मोबाईल – 01