सदर अस्पताल छपरा के ऑक्सीजन प्लांट का हुआ सर्वेक्षण

Share this News

छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट

संपूर्ण क्रांति के नेता जयप्रकाश नारायण जी के जयंती पर राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी जयप्रकाश नारायण जी के गांव सिताब दियारा पहुंचे। वहां उन्होंने उनके मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रिविलगंज गोदना मोड़ पर कोरोना की बीमारी से हुई मृत्यु शंभू नाथ पांडे के पुत्र की। उनके परिजनों से मिल उन्हें ढाढस बंधाया।

छपरा सदर अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट का सर्वेक्षण किया। साढ़ा निवासी हरे कृष्ण दुबे जिनके 2 पुत्रों की कोरोना की बीमारी से इंतकाल हो गया था। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बंधाया। भिखारी ठाकुर के टीम में उनके साथ काम करने वाले पद्मश्री रामचंद्र मांझी से मिलने उनके गांव के तुजारपुर खैरा पहुंचे। पद्मश्री रामचंद्र मांझी को अंग वस्त्र, नारियल तथा ₹21000 नगद देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल जनक सिंह, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, विधायक कृष्ण कुमार मन्टु, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, उपाध्यक्ष लाल बाबु कुशवाहा, महामंत्री शान्तनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, बलवंत सिंह, राजु सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, वरूण प्रकाश, तारा देवी, सुनील सिंह, बबलू मिश्रा, चन्द्रसेन कुँवर आदि उपस्थित हुए।