20वी पुण्यतिथि पर गरीब असहाय के बीच भोजन व कंबल वितरित

Share this News

20वी पुण्यतिथि पर गरीब असहाय के बीच भोजन व कंबल वितरित

सारण,अर्जुन सिंह। छपरा रेलवे परिसर में गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। संजय राय ने बताया कि आयोजन हर साल 24 नवम्बर को स्वर्गिय मुखिया धर्मनाथ राय के याद में आयोजित की जाती है। आज 20 वां पुण्यतिथि पर गांधी चौक के आसपास लगभग दो सौ लोगों बिच कंबल वितरण किया गया उन्होंने ने कहा कि पिताश्री स्वर्गीय धर्मनाथ राय सदैव गरीबों और असहाय लोगों की मदद की। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए इस कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुन्ना राय, ई. विजय राज,अभिषेक कुमार, विवेक सिंह चौहान मौजूद रहें।