Fri. Sep 26th, 2025

अमेरिकी रॉक स्टार रियान एडम्स पर यौनाचार के गंभीर आरोप

Share this News
लॉस-एंजेल्स, 14 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका के जाने माने गायक और गायन लेखक रियान एडम्स ने पहले छोटी उम्र की महिलाओं को संगीत में रुचि जगाई और फिर उनसे अपनी यौन पिपासा मिटाई। ऐसी सात महिलाएं हैं, जिन्होंने 44 वर्षीय रियान पर यौनाचार के घिनौने आरोप लगाए हैं।
रियान ने पिछले दो दशक में सोलह एल्बम बनाए और सात बार ग्रैमी के लिए नामांकित किए गए। वह फिल्म इंडस्ट्री में इतने लोकप्रिय हुए कि उन्होंने विली नेलसन को पीछे छोड़ दिया | उन्होंने जॉन मेयर के साथ गायन में भाग लिया।
एडम्स की मशहूर एल्बम ‘हार्ट ब्रेकर’ के एक गीत ‘न्यूयार्क … न्यूयॉर्क’ से वह सन 2000 में सोलो स्टार के रूप में छा गए थे| हालांकि उस समय उन्हें मानसिक परेशानियों ने जकड़ा हुआ था। हालांकि उन्होंने उसकी परवाह नहीं की। वह सोशल मीडिया पर इतना छा गए कि घर-घर में हर छोटे-बड़े की पहचान बन गए। एडम्स ने सोशल मीडिया पर ही छोटी उम्र की महिलाओं को मित्र बनाया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडम्स की रॉक-स्टार छवि के साथ एक काली परछाईं भी जुड़ी हुई थी। वह कम उम्र की महिलाओं को संगीत की दुनिया में लाने लगे और फिर उनके साथ यौनाचार करने लगे। इस संदर्भ में अब तक सात महिलाओं ने रियान एडम्स पर यौनाचार के आरोप लगाए हैं।