आईसीसी विश्व एकादश की कप्तानी करेंगे मोर्गन

Share this News

लंदन, 22 मार्च (हि.स.) । इंग्लैंड के एकदिवसीय कप्तान इयोन मोर्गन वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को लार्ड्स में होने वाले टी-20 मैच के लिए आईसीसी विश्व एकादश की कप्तानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरूवार को इसकी घोषणा की। इस मैच का आयोजन वेस्टइंडीज के दो स्टेडियमों के निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए किया जा रहा है, जो पिछले वर्ष तूफान इरमा और मारिया में क्षतिग्रस्त हो गए थे। आईसीसी विश्व एकादश का कप्तान बनाए जाने पर मोर्गन ने कहा कि लॉर्ड्स में आईसीसी विश्व एकादश की कप्तानी मिलने पर खुशी है।

Latest News