Sun. Mar 15th, 2026

राहुल का डेटा लीक मामले में पीएम मोदी पर निशाना, कहा- कमजोर प्रधानमंत्री हैं

Share this News

नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को डेटा लीक मामले में निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि हर चीज में लीक इसलिए है क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री वीक (कमजोर) हैं। खास बात यह है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के देश का चौकीदार वाले बयान पर तंज किया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘कितने लीक? डेटा लीक, आधार लीक, एसएससी पेपर लीक, कर्नाटक चुनाव तारीख लीक, सीबीएसई पेपर्स लीक। उन्होंने कहा कि हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है।’

Latest News