Tue. Apr 30th, 2024

2019 के लिए ममता ने कसी कमर, यशवंत,शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण शौरी से की मुलाकात

Share this News

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश में आज (बुधवार) को भाजपा के ‘बागी’ नेता शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी से मुलाकात की। ममता से मुलाकात के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘हमारा ममता बनर्जी को पूरा समर्थन।’ अरुण शौरी ने कहा कि ममता बनर्जी की भूमिका सराहनीय है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हम ममता बनर्जी के साथ हैं।