हाजीपुर मंडल कारा में गोलीबारी , सोना लुटकांड आरोपी मनिष को लगी गोली

Share this News
Vaishali : वैशाली के हाजीपुर मंडल कारा में गोलीबारी की खबर आ रही है.  मिली जानकारी के मुताबिक एक कैदी को गोली लगी है.जख्मी कैदी की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई. मनीष सिंह को पांच गोली मारने की खबर सामने आ रही है. इस वारदात के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहां से मिल रही सूचना के मुताबिक पहले हाजीपुर मंडल कारा में कैदियों के बीच मारपीट हुई  है जिसमें कुछ लोगों को गंभीर रूप से चोट भी लगी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय डीएसपी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे हैं.
मौके पर पहुंचे वरीय एसडीपीओ और एसडीओ अधकारी जेल अधीक्षक से मामले के बारे मे  जानकारी ले  रहे हैं. इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली और कैदियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. फिलहाल मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

Latest News