Sun. Mar 15th, 2026

दलितों की चिन्ता करती है भाजपा- महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Share this News

उत्तर प्रदेश/आगरा, 04 अप्रैल (हि.स.)। ताजनगरी आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा दलित हितैषी पार्टी है। भाजपा की सरकार में सभी के हित में फैसले लिए जाते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित वोट के नाम पर कुछ लोग भोले भाले मासूमों को भड़का कर अपनी दुकान चला रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के यहां पहुंचने पर आगरा कैण्ट पर पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

Latest News